Ghazipur news:भोजपुरी गानों में भी छाया यह क्रिकेटर

गाजीपुर-भारतीय क्रिकेट टीम के आकर्षक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के फैन्स भी उन्हें अपने अपने अंदाज में याद करते है। भोजपुरी संगीत और लोक गायन में दर्जनों गाने इस समय सूर्यकुमार यादव पर गाये और बजाए जा रहे है। सुर्या यादव क लइका बजा देही डंका, सुर्या जब मारे गगनचुम्मी छक्का, होखे खिलाड़ी देख हक्का बक्का, ‘गाजीपुरी सुर्या ई रतीयो क चमकै, हर बाल पर ई छक्के चौका धमकै’ सहित कई भोजपुरी गाने व आल्हा में सूर्यकुमार के खेल का बखान किया जा रहा है। यूट्यूब पर हमनी क शान गजपुरिया जवान, मचल बा हल्ला बोलेला बल्ला, तीनसौ साठ के डिमांड बा सुर्या एगो ब्रांड बा जैसे भोजपुरी गाने खूब बज रहे है। क्रिकेट प्रेमी युवा पीढ़ी का अधिकांश प्रशंसक गीत संगीत का भी शौकीन होता है। खिलाड़ी सुर्या के फैन्स गीत का आलावा सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद करते हैं। साथ ही सुर्या भी आए दिन अपने फैन्स के लिए गजब की इंस्टा रील्स और तस्वीरें शेयर करते रहते है। पिछले वर्ष टी ट्वेंटी विश्वकप से पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर नरेश मेडतिया ने सूर्या का उत्साह बढ़ाने के लिए मराठी में ‘एकचा वादा सूर्या दादा’ गाना गाया था। जो मराठी फैंस को काफी पसंद आया। इस गाने में सूर्यकुमार यादव के सफर व उनकी बेखौफ बल्लेबाजी, खेलने के अंदाज के बारे में उनका गुणगान किया गया था। भला भोजपुरी इलाके के रहने वाले सुर्या के प्रशसंक गीतकार संगीतकार और गायक क्यों पीछे रहते। आज सूर्यकुमार के उपर करीब दर्जनों गाने लोगों के दुकानों, घरों, गाड़ियों और क्रिकेट प्रतियोगियों में बज रहे है।