Ghazipur:शातिर तमंचा सहित गिरफ्तार

गाजीपुर- पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 17.03.2023 को महेशपुर चटटी से उ0नि0 अनूप यादव , उ0नि0 रोहित राज यादव मय हमराह कां0 सोनू गोड़, कां0 दीनदयाल यादव द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त आनन्द यादव उर्फ ईशू पुत्र पारस यादव निवासी महेशपुर कला थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के पास एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त आनन्द यादव उर्फ ईशू उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए समय 17.10बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
आनन्द यादव उर्फ ईशू पुत्र पारस यादव निवासी महेशपुर कला थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 39/22 धारा 147/323/342/352 भा0द0वि0 थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर ।
2.मु0अ0सं0 347/19 धारा 149/120 भा0द0वि0 व 66/66D IT ACT थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ।
3.मु0अ0सं0 33/22 धारा 394/411 भा0द0वि0 थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
4.मु0अ0सं0 54/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
5.मु0अ0सं0 41/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
6.NCR 32/21 धारा 323/504 भा0द0वि0 थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
बरामदगी-
1.एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर।
2.एक अदद नाजायज जिन्दा कारतूस .315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 अनूप यादव
2.उ0नि0 रोहित राज यादव
3.का0 दीनदयाल यादव
4.का0 सोनू गोंड़