नई दिल्ली-मोदी हटाओ,देश बचाओ पोस्टर लगाने पर दर्ज हुई सौ एफआईआर

नई दिल्ली- आजकल दिल्ली का राजनैतिक तापमान काफी उफान पर है।वैसे तो अक्सर केन्द्र मे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली राज्य मे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी में आरोप प्रत्यारोप चलता रहता है लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों राजनैतिक दलों मे तल्खी कुछ अधिक ही बढ गयी है। सर्वप्रथम केंद्र सरकार ने एलजी के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर जाँच के बहाने केन्द्रीय एजेंसी ने सत्येंद्र जैन को पिछले कई महीने से दिल्ली की जेल में बंद कर राखा है।दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अभी तक भ्रष्टाचार के कोई सबूत नहीं मिले हैं ऐस आम आदमी पार्टी के तमाम नेता सार्वजनिक मंचों पर कहते फिर रहे है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के साथ ही कई मंत्रालयों की कमान संभाल रहे मनीष सिसोदिया को भी शराब घोटाले मे केन्द्रीय एजेंसियों ने गिरफ्तार कर जेल मे डाल दिया है।इसी बीच 2 दिन पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने दिल्ली का बजट पेश करने से रोक दिया है और निर्धारित तिथि पर दिल्ली का बजट विधानसभा में प्रस्तुत नहीं होगा। इससे तमाम राजकीय कर्मचारियों के वेतन पर संकट आ जाएगा,परंतु 1 दिन पूर्व ही केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को बजट प्रस्तुत करने की अनुमति दे दी। ताजा घटनाक्रम के अनुसार दिल्ली की सड़कों पर हजारों पोस्टर 21 मार्च की रात में लग गए।पोस्टर में लिखा था कि मोदी हटाओ देश बचाओ। इस पोस्टर को लेकर के दिल्ली पुलिस ने 100 एफआईआर दर्ज कर लिया है तथा 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह काफी तल्ख तेवर मे भाजपा पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति उंट किस करवट बैठेगा यह देखना काफी रोचक होगा।तमाम राजनैतिक लोगों से जब दिल्ली पुलिस की इस कार्यवाही पर चर्चा किया गया तो सभी ने यही कहा कि अबतक जो देश ,दुनिया व प्रदेश की पुलिस ने नहीं किया वह कारनामा करने वाली दिल्ली की पुलिस पहली है।