जौनपुर: चोरी की एलईडी टीवी के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर-11.04.2025 पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 11.04.2025 को उ0नि0 विजय कुमार सिंह व उ0नि0 संजय सिंह मय हमराह हे0का0 समरजीत तिवारी, हो0गा0 लालचन्द यादव द्वारा अभियुक्तगण 1.कौशिक गोड पुत्र सुखदेव गौड निवासी मुस्तफाबाद शिवापार थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष 2. शुभम गोड़ पुत्र अजय गोड़ निवासी शिवापार थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर उम्र करीब 18 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 106/25 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को एक एलईडी टीवी के साथ समय करीब 09.05 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
- कौशिक गोड पुत्र सुखदेव गौड निवासी मुस्तफाबाद शिवापार थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
- शुभम गोड़ पुत्र अजय गोड़ निवासी शिवापार थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर उम्र करीब 18 वर्ष।
अपराध का विवरण- - मु0अ0सं0 106/25 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण- - एक एलईडी टीवी।
गिरफ्तार करने वाली टीम– - उ0नि0 विजय कुमार सिंह थाना जलालपुर जौनपुर।
- उ0नि0 संजय सिंह थाना जलालपुर, जौनपुर।
- हे0का0 समरजीत तिवारी थाना जलालपुर, जौनपुर।
- हो0गा0 लालचन्द यादव थाना जलालपुर जौनपुर।