पूर्वांचल

गाजीपुर:गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर-11.04.2025:  पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा वांछित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को आज दिनांक 11/04/2025 को समय 12:20 बजे रोडवेज शाहगंज से गिरफ्तार किया गया, आवश्यक विधिक कार्यवाही कर संबंधित न्यायालय भेजा गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना शाहगंज अन्तर्गत ग्राम हुसेनाबाद में दिनाक 07.04.2024 को जयचन्द पुत्र दयाराम उम्र लगभग 22 बर्ष को विपक्षीगण द्वारा गाली गुप्ता देते हुए मारा गया था जिनका इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी, मृतक के पिता के तहरीर पर मु0अ0स0 119/2025 धारा 115(2),118(1),117(2),352,351(3),110 भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम ओमप्रकाश बिंद पुत्र राम लखन बिन्द आदि 4 नफर पजीकृत किया गया था तथा मृत्यु के उपरांत धारा 105 भारतीय न्याय संहिता 2023 की बढ़ोतरी करते हुए नामजद वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. रामलखन बिन्द पुत्र स्व0 राबरन बिन्द निवासी मानीकला थाना खेतासराय जौनपुर हाल पता हुसेनाबाद शाहगंज जनपद जौनपुर।
  2. भानमती देवी पत्नी ओमप्रकाश बिन्द निवासी हुसेनाबाद शाहगंज जनपद जौनपुर।
    गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-
  3. श्री दीपेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
  4. उ0नि0 मुन्नालाल मय पुलिस टीम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।