पूर्वांचल

जौनपुर: पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार

जौनपुर 12.04.2025: थाना मुँगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट का 01 वांछित व 25,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मय हमराह के सुरागरसी पतारसी के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर 01 वांछित व 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त राजीव यादव पुत्र तिलक सिंह यादव निवासी सुरायपदा थाना अजीतमल जनपद औरैया को सम्बन्धित मु0अ0सं0-124/2024 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना मुँगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को दिनांक-12.04.2025 सरोखनपुर तिराहे के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय जौनपुर रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण-
1.राजीव यादव पुत्र तिलक सिंह यादव निवासी सुरायपदा थाना अजीतमल जनपद औरैया

बरामदगी–
1.100-100 की चार नोट व 10-10 तीन नोट 30 रुपये — कुल 430 रूपये
अपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 124/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना मुँगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 069/23 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा थाना मुँगराबादशाहपुर जौनपुर।
2.निरीक्षक श्री रामजन्म यादव मय हमराह स्वाट टीम जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 कपिल पासवान, हे0का0 अरूण यादव थाना मुँगराबादशाहपुर जौनपुर
5.का0 जाकिर हुसैन, का0 अनुज शुक्ला, का0 सुशील कुमार सिंह, का0 संदीप यादव थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
6.म0का0 आसनी सिंह थाना मुँगराबादशाहपुर जौनपुर।