गाजीपुर:जनपद में कई थानाध्यक्ष इधर से उधर

गाजीपुर: जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डा०ईरज राजा ने उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को थाना जंगीपुर से थानाध्यक्ष खानपुर, उप निरीक्षक विवेक कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष भांवरकोल से थानाध्यक्ष जंगीपुर ,उप निरीक्षक संतोष कुमार राय पीआरओ पुलिस अधीक्षक को थानाध्यक्ष भांवरकोल, उप निरीक्षक श्री अभिराज सरोज को रामपुर माझा से थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट ,बिन्द कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना नगसर हाल्ट से प्रभारी निरीक्षक रामपुर माझा, श्रीमती तारावती यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना बहरियाबाद से प्रभारी निरीक्षक मरदह , उप निरीक्षक दिनेश चंद्र पटेल को थानाध्यक्ष करंडा से थाना अध्यक्ष बहरियाबाद, निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद को प्रभारी निरीक्षक थाना करंडा, उप निरीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार पांडे थानाध्यक्ष रेवतीपुर को थाना अध्यक्ष कासिमाबाद ,उप निरीक्षक रमेश कुमार चौकी प्रभारी कामाख्या थाना गहमर को थानाध्यक्ष रेवतीपुर, उपनिरीक्षक वागीश विक्रम सिंह प्रभारी थाना सादात को थानाध्यक्ष सादात, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक मरदह से प्रभारी प्रॉपर्टी सीजर प्रकोष्ठ , उप निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी सीजर प्रकोष्ठ को पीआरओ पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।