ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर: गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार

गाजीपुर 20.04.2025: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20.04.2025 को उ0नि0 अरूण पाण्डेय मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर सिद्धनाथ मन्दिर ग्राम करमहरी से अभियुक्त के पास से 01 अदद पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस 7.65mm बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
प्रदीप यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम कोटिया धरम्मरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र 23 वर्ष
आपराधिक इतिहास–

  1. मु0अ0सं0 85/2023 धारा 341, 427, 504, 506 भादवि थाना करण्डा जनपद गजीपुर
  2. मु0अ0सं0 94/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करण्ड़ा जनपद गजीपुर
  3. मु0अ0सं0 217/2022 धारा 186, 332, 336, 352, 353 भादवि व 146, 151, 168, 174 रेलवे एक्ट व 7 दण्डविधि संशोधन अधिनियम थाना जमानियाँ जनपद गजीपुर
  4. मु0अ0सं0 30/2023 धारा 3/5A/8/ 5 गोवध निवारण अधि0 थाना दिलदारनगर जनपद गजीपुर
  5. मु0अ0सं0 122/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना दिलदारनगर जनपद गजीपुर
  6. मु0अ0सं0 160/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जमानियाँ जनपद गजीपुर
    बरामदगी का विवरण–
    एक अदद पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस 7.65mm बोर अवैध बरामद
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
  7. उ0नि0 अरुण पाण्डेय चौकी प्रभारी देवैथा थाना जमानिया जनपद गाजीपुर ।