जौनपुर: कारतूस व तमंचा सहित गिरफ्तार

जौनपुर 20.04.2025: पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध व अपराधियों एवं वांछित/वारन्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत, जौनपुर के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह थाना जलालपुर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में उ0नि0 रोहित राज यादव मय हमराह के द्वारा 01 अभियुक्त आशुतोष सिह पुत्र विजयमल सिह निवासी कोडरी थाना जलालपुर जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0स0 117/25 धारा 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट को रात्रि में 01अवैध देशी पिस्टल .32 बोर व एक जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक खोखा कारतूस .32 बोर के साथ हिरासत पुलिस में लिया गया। बाद गिरफ्तारी नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.आशुतोष सिह पुत्र विजयमल सिह निवासी कोडरी थाना जलालपुर जौनपुर।
अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0स0 117/25 धारा 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर।
बरामदगी-
1.एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर, एक जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक खोखा कारतूस .32 बोर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम–
1.उ0नि0 रोहित राज यादव थाना जलालपुर जौनपुर।
2.हे0का0 राबिन यादव थाना जलालपुर जौनपुर।