पूर्वांचल

चन्दौली:दो पिकअप वाहन व गोवंश सहित चार गो तस्करी करने वाले गिरफ्तार

चन्दौली 24.04.2025: श्री मोहित गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद के रास्ते पश्चिम बंगाल राज्य हेतु गोतस्करी पर रोकथाम व गोतस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बलुआ के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मारूफपुर बाजार से चहनिया जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान 02 पिकअप वाहन से 04 राशि जीवित गोवंश व 01 राशि मृत बछिया के साथ गो तस्करी करनें वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1.राजेन्द्र पुत्र जुम्मन निवासी वार्ड नं0- 03 भागसर थाना लालगढ जटान जिला श्री गंगानगर राजस्थान उम्र 19 वर्ष, 2. संजय पुत्र राम कुमार बाल्मीकी निवासी ग्राम धानशिया थाना खुईया जिला हनुमानगढ (राजस्थान) उम्र 26 वर्ष, 3. रवी पुत्र जिताराम निवासी वर्ड नं0 3 भागसर थाना लालगढ जटान जिला श्री गंगानगर (राजस्थान) उम्र 34 वर्ष, 4. रवी बाल्मीकी पुत्र सुभाष निवासी ताखरावाली थाना लालगढ जटान जिला श्री गंगानगर (राजस्थान) उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व 325 बीएनएस पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.राजेन्द्र पुत्र जुम्मन निवासी वार्ड नं0- 03 भागसर थाना लालगढ जटान जिला श्री गंगानगर राजस्थान उम्र 19
2.संजय पुत्र राम कुमार बाल्मीकी निवासी ग्राम धानशिया थाना खुईया जिला हनुमानगढ (राजस्थान) उम्र 26 वर्ष
3.रवी पुत्र जिताराम निवासी वर्ड नं0 3 भागसर थाना लालगढ जटान जिला श्री गंगानगर (राजस्थान) उम्र 34 वर्ष
4.रवी बाल्मीकी पुत्र सुभाष निवासी ताखरावाली थाना लालगढ जटान जिला श्री गंगानगर (राजस्थान) उम्र 22 वर्ष

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 95/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व 325 बीएनएस।।।।।।।।बरामदगी-
1-04 राशि जीवित गोवंश व 01 राशि मृत गोवंश
2-02 पिकअप वाहन (RJ13GC1466 व RJ13GB9439)

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
प्र0नि0 डा0 आशीष कुमार मिश्र थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
उ0नि0 तरूण पाण्डेय थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
उ0नि0 अश्वनी कुमार राय थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
हे0का0 नन्दगोपाल उपाध्याय थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
हे0का0 राजेश यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
का0 सुग्रीव चौरसिया थाना बलुआ जनपद चन्दौली।