पूर्वांचल

जौनपुर: ट्रेन पलटनें की साज़िश में दो गिरफ्तार

जौनपुर-02.05.2025:  पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बक्शा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 30.04.2025 को ग्राम औंका में रेलवे ट्रैक पर टीन के ड्रम रख कर घटना करने के सम्बन्ध में मु.अ.सं. 146/2025 धारा 151,153 रेलवे एक्ट बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ.नि. राकेश कुमार राय द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना के क्रम में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त 1. अफजल अली उर्फ सोनू पुत्र अफसर अली निवासी ग्राम औंका थाना बक्शा, जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष 2. अफजल अली पुत्र रियाज अली निवासी ग्राम औंका थाना बक्शा, जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 02.05.2025 को समय 06.25 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान सम्बन्धित मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार वांछित/अभियुक्तगण -1.अफजल अली उर्फ सोनू पुत्र अफसर अली निवासी ग्राम औंका थाना बक्शा, जौनपुर।
2.अफजल अली पुत्र रियाज अली निवासी ग्राम औंका थाना बक्शा, जौनपुर।
अपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-मु.अ.सं. 146/2025 धारा 151,153 रेलवे एक्ट थाना बक्शा, जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ.नि. श्री राकेश कुमार राय थाना बक्शा जौनपुर।
2.हे.का. आदर्श कुमार सिंह थाना बक्शा जौनपुर।
3.का. सतेन्द्र कुमार थाना बक्शा जौनपुर।
4.का. राधेश्याम मीना जौनपुर सीटी।
5.हे.का. फूलचन्द्र यादव आर.पी.एफ. सीआईबी.