पूर्वांचल

जौनपुर: दहेज हत्या में वांछित मां-बेटा गिरफ्तार

जौनपुर ,8 मई 2025:पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बक्सा पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में उ.नि. श्री अटल बिहारी मिश्र मय हमराही कर्मचारीगण के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.- 155/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट थाना बक्शा जौनपुर के वांछित अभियुक्त 1.विकास प्रजापति पुत्र रामचरित्तर प्रजापति निवासी ग्राम डीहजहनियां थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष व अभियुक्ता 2. प्रेमा देवी उर्फ कुन्ती पत्नी रामचरित्तर प्रजापति निवासी ग्राम डीहजहनियां थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 50 वर्ष को ग्राम डीहजहनियां से आज दिनांक 08.05.2025 को समय 08.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-1-विकास प्रजापति पुत्र रामचरित्तर प्रजापति निवासी ग्राम डीहजहनियां थाना बक्शा, जौनपुर।2-प्रेमा देवी उर्फ कुन्ती पत्नी रामचरित्तर प्रजापति निवासी ग्राम डीहजहनियां थाना बक्शा, जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

  1. उ.नि. श्री अटल बिहारी मिश्र थाना बक्शा, जौनपुर।
  2. का. अंकुश कुमार थाना बक्शा, जौनपुर।
  3. का. राकेश गुप्ता थाना बक्शा, जौनपुर।
  4. म.का. मधु यादव थाना बक्शा, जौनपुर।