देश / प्रदेश

लखनऊ:अब भाजपा का पन्ना प्रमुख भी कामयाब नही होगा-अखिलेश यादव

लखनऊ ,दिनांकः08.05.2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा भ्रम का प्रचार कर लोकतंत्र को कमजोर करने और संविधान बदलकर आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है। आरएसएस का एजेंडा नफरत फैलाने का है। भाजपा इसकी राजनीतिक शाखा है। इससे सावधान रहना है। वोटर लिस्ट बूथ स्तर तक सतर्कता बरतनी होगी। समाजवादी पार्टी की 2027 में ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।
    समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कार्यकारिणी एवं प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को श्री अखिलेश यादव आज बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद से ही भाजपा बौखलाई हुई है। समाजवादी पार्टी के कारण ही भाजपा की केन्द्र में बहुमत की सरकार नहीं बन सकी। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना इसलिए जरूरी है कि विकास का रास्ता प्रशस्त हो सके। अब भाजपा का पन्ना प्रमुख भी कामयाब नहीं होगा।
    श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्रों की कोई सुनने वाला नहीं है। छात्रों का कोई भविष्य नहीं है। छात्रसंघ की बहाली नहीं हो रही है। लोकतंत्र का पहला पाठ छात्र संघ से ही सीखा जाता है। पीडीए ही एकमात्र विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में छात्राओं का स्कूल कॉलेज जाना मुश्किल है। अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। 1090 की व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
    श्री यादव ने कहा कि पीडीए के दबाव में ही जातीय जनगणना के लिए केन्द्र सरकार मजबूर हुई है। आज बेरोजगारी बड़ा सवाल है। नौजवान भटक रहा है। नौकरी नहीं है। पढ़े लिखे नौजवान डिलीवरी ब्वाय या सर्विस ब्वाय बना दिए गए है। समाजवादी सरकार में ही विकास के बुनियादी काम हुए थे। बुनियादी ढांचा भी तभी तैयार हुआ था।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लम्बी है। सामाजिक न्याय राज की स्थापना के संघर्ष में छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नौजवानों को स्वाभिमान और स्वमान की नई सामाजिक चेतना लाने के लिए अभी से एकजुट होना है। गांव गली, मोहल्लों के हर घर तक जाकर लोगों को जोड़कर सम्पूर्ण पीडीए समाज को सम्मान और अवसर दिलाने और समाजवादी सरकार बनवाने के लिए काम करना है। छात्रसभा के तमाम पदाधिकारियों ने
श्री अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
    बैठक में सर्वश्री किरनमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, श्याम लाल पाल प्रदेश अध्यक्ष, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, रविदास मेहरोत्रा विधायक, अभिषेक मिश्र पूर्व मंत्री, पवन पाण्डेय पूर्व मंत्री, सुनील साजन पूर्व एमएलसी, उदयवीर सिंह पूर्व एमएलसी, पूजा शुक्ला, डॉ0 राजवर्धन, पासी जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 इमरान, प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुशवाहा, अनीस राजा प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, सिद्धार्थ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, अभिषेक यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, मोहम्मद फहद राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, अरविन्द गिरि प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, रामकरन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, दिग्विजय सिंह देव, दिलीप कृष्णा, बाबर खरदौनी, मनोज पासवान, अभिषेक सिंह, शैलेन्द्र, डॉ. शरद, जयकृष्ण, कादिर कुरैशी, हिमांशु बीएचयू, आदित्य डीयू, सुमित यादव, अमित दुबे, सिराज हुसैन, इमरान चौधरी, विक्रम परिहार, शरद यादव, रितेश पटेल, राकेश कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, वैभव सैनी, फरहान सैय्यद अली, शिवांशु तिवारी, प्रदीप कुमार भुर्जी, मंतशा खान, सुनिधि यादव, दीपक मौर्य, जंग बहादुर चौहान, अतुल यादव, राजेश बैसला, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, महेन्द्र यादव, राजेन्द्र कुशवाहा, महेन्द्र कुमार यादव, दीपू श्रीवास्तव, अजित राकेश सिंह, धीरज श्रीवास्तव, ममता शर्मा, कांची सिंह, शहजाद आदि शामिल रहे।