ग़ाज़ीपुर

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए राज्य स्तरीय मांक एक्सरसाइज 11 जून को,5 स्थल चिन्हित

गाजीपुर, 09 जून 2026 – जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के 26 मई 2026 के निर्देश और राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ के आदेश के क्रम में जनपद में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। गाजीपुर बाढ़ के प्रति संवेदनशील जनपदों में शामिल है। दो चरणों में होगा आयोजन:उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर यह अभ्यास दो चरणों में होगा। पहला, आज दिनांक 09.06.2026 को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में टेबलटॉप अभ्यास किया गया। दूसरा, दिनांक 11.06.2026 को सुबह 9:00 बजे बाढ़ आपदा पर भौतिक मॉक एक्सरसाइज संचालित की जाएगी। ये 5 स्थल किये गये चिन्हित:राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार मॉक एक्सरसाइज के लिए जनपद में 5 स्थलों का चयन किया गया है: पोस्ता घाट नवाब साहब का फाटक – गाजीपुर शहर, तहसील सदर। फुलवारी घाट – ग्राम फुलवारी कलां, तहसील सैदपुर।  प्राथमिक विद्यालय सोनवल – तहसील जमानियां। गौसपुर के कोयला घाट – तहसील मुहम्मदाबाद नेहरू विद्या पीठ इंटर कॉलेज रेवतीपुर – तहसील सेवराई। अधिकारियों को निर्देश:जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज में समय से प्रतिभाग करेंगे। 11 जून को सुबह 9:00 बजे होने वाली भौतिक मॉक ड्रिल के लिए बाढ़ आपदा से बचाव और राहत की पूर्व तैयारी से जुड़ी समस्त सूचनाओं और तैयारियों के साथ उपस्थित रहेंगे। सभी संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इस मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य बाढ़ के दौरान राहत-बचाव कार्यों में लगे विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखना है।