Ghazipur शहर का कौन वार्ड किसके लिये आरक्षित

गाजीपुर-लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जनपद की नगर पालिकाओ एवं नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण घोषित कर दिया गया। शासन द्वारा जारी सूची के मुताबिक गाजीपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड पवहारी बाबा नगर महिला, मोहनपुरवा पिछड़ा वर्ग महिला, स्वामी विवेकानंद नगर अनुसूचित जाति महिला, काजीटोला अनुसूचित जाति, सुभाष नगर पिछड़ा वर्ग, लाल बहादुर शास्त्री नगर महिला, डॉक्टर विवेकी राय नगर अनारक्षित, जयप्रकाश नारायण नगर अनारक्षित, रविंद्र नाथ टैगोर नगर महिला, अंबेडकर नगर एवं रायगंज अनारक्षित, भगत सिंह नगर पिछड़ा वर्ग, महाजनटोली अनारक्षित, डॉक्टर अब्दुल कलाम नगर महिला, वीर अब्दुल हमीद नगर एवं कपूरपुर अनारक्षित, लोकमान्य तिलक नगर पिछड़ा वर्ग, उर्दू बाजार एवं राही मासूम रजा नगर अनारक्षित, मारकीनगंज पिछड़ा वर्ग महिला, महात्मा गांधी नगर अनारक्षित, नूरुद्दीनपुरा महिला, नवाबगंज अनारक्षित, पंडित दीनदयाल नगर महिला एवं मान्यवर कांशीराम नगर पिछड़ा वर्ग घोषित किया गया है। इसके अलावा जनपद की मोहम्मदाबाद एवं जमानिया नगरपालिका तथा सादात जंगीपुर बहादुरगंज दिलदारनगर एवं सैदपुर नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण भी जारी कर दिया गया है।
जारी सूची के मुताबिक जिले की मोहम्मदाबाद नगर पालिका में आधा दर्जन वार्ड महिला, एक वार्ड अनुसूचित महिला जबकि 2 वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति के लिए एक, अनारक्षित के लिए 11, पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।