Ghazipur news:आज यहां आयेंगे उपमुख्यमंत्री, तैयारी पूर्ण

224

गाजीपुर 21 जून, 2023 (सू0वि0)- मा0 उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक जी दिनांक 22.06.2023 दिन बृहस्पतिवार को 12ः00 बजे से प्रस्थान कर जनपद गाजीपुर में 12ः20 बजे हेलीपैड स्थल ग्राम अलीपुर मदरा, जखनियॉ गाजीपुर में पहुचेंगे उसके उपरान्त 12ः30 बजे से 01ः50 बजे तक अलीपुर मदरा, जखनियॉ में मा0 उप मुख्यमंत्री जी जनसभा को सम्बोधित करने के उपरान्त 02ः00 बजे जौनपुर के प्रस्थान करेगे।
इसी क्रम में मा0 उप मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह बनाये गये हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उसकी गुणवत्ता एवं बैरिकेटिक के साथ-साथ साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिये। हेलीपैड स्थल के उपरान्त जिलाधिकारी ने मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries