Ghazipur news:गोवध निवारण अधिनियम में वांछित गिरफ्तार

110

गाजीपुर-थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 109/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे को गिरफ्तार करने की उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मु०बाद, के कुशल निर्देशन में दिनांक 15.06.2023 को उ0नि0 दया राम मौर्य मय हमराह के थाना हाजा से रवाना मु0अ0सं0 109/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त की तलाश मे क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना पर अदिलाबाद चौराहे से गिरफ्तार किय गया। तथा पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम व पता गोधन पुत्र राजेन्द्र राम उर्फ दाढी निवासी ग्राम बालापुर थाना मु0बाद जनपद गाजीपुर बताया तथा पकड़े गये व्यक्ति को उसके अपराध से अवगत कराते हुए समय करीब 08.50 AM बजे दिनांक 15.06.2023 को कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस मे लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर पर मु0अ0सं0 109/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग उक्त गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है । अन्य विधिक कार्यवाही थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –

  1. गोधन पुत्र राजेन्द्र राम उर्फ दाढी निवासी ग्राम बालापुर थाना मु0बाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष
    आपराधिक इतिहास –
  2. मु0अ0सं0 109/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर
    गिरफ्तार करने वाले टीम का नाम –
  3. उ0नि0 दया राम मौर्य थाना मु०बाद जनपद गाजीपुर
  4. का0 आशीष यादव थाना मु०बाद जनपद गाजीपुरा
Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries