गाजीपुर- पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों व गौतस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्गदर्शन मे दिनांक 11.06.23 को थानाध्यक्ष देवेन्द्र यादव व उ0नि0 सुरेश कुमार मौर्य मय हमराह के क्षेत्र,रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध/वांछित/NBW में मामूर होकर दुबिहा मोढ़ पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि एक बुलेरो गाड़ी से सोनू पुत्र कबड्डू नि0ग्राम दुल्लहपुर थाना दुल्लहपुर गाजीपुर गाड़ी को चला कर आगे आगे लोकेशन दे रहा है और उसके पीछे टाटा योद्धा पिकअप में गोवंश लादकर पप्पू उर्फ अली अहमद पुत्र इकबाल अहमद नि0ग्राम रसूलपुर व्यवहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ चला रहा है तथा उसके पीछे दुसरी पिकअप में गोवंश लादकर बिस्मिल्लाह उर्फ बबलू पुत्र कबड्डू नि0ग्राम दुल्लहपुर थाना दुल्लहपुर गाजीपुर जो मुहम्मदाबाद से बलिया की ओर गोवंश लदी हुई गाड़ियो को बिहार वध हेतु ले जा रहा है । यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं । मुखबीर खास की सूचना पर उ0नि0 मय हमराही कर्म0गण के समय 06.30 बजे सुबह गोशाला के आगे करीमुद्दीनपुर तालाब के पास पुलिया पर घेरा बन्दी कर आ रही वाहनों को रुकने का इशारा किये तो चालक व अन्य साथी हम पुलिस वालों को देखकर वाहन रोककर मौके से फरार हो गये । पकड़े गये तीनो वाहनों में कुल 23 राशि गोवंश लदे हुए थे। तीनों वाहन को कब्जा पुलिस में लेकर गोवंश को थाना हाजा पर लाकर अन्य विधिक कार्यवाही थाना करीमुद्दीनपुर द्वारा की जा रही है ।
नाम पता व अपराधिक विवरण फरार अभियक्तगण
1.सोनू पुत्र कबड्डू नि0ग्राम दुल्लहपुर थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
I.मु0अ0सं0142/2019 धारा 3/5ए/8 गो0नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
II.मु0अ0सं0152/2019 धारा 323,504,325 भादवि थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
III.मु0अ0सं0115/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गै0एक्ट थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
IV.मु0अ0सं0140/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
V.मु0अ0सं086/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0 अधि0 थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर
2.पप्पू उर्फ अली अहमद पुत्र इकबाल अहमद नि0ग्राम रसूलपुर व्यवहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
I.मु0अ0सं0-39/2019 धारा 3/5ए/8 गो0नि0 अधि0 थाना करी0पुर गाजीपुर
II.मु0अ0सं082/2019 धारा 3/5ए/8 गो0नि0 अधि0 थाना करी0पुर गाजीपुर
III.मु0अ0सं0371/2021 धारा 3/5ए/8 गो0नि0 अधि0 थाना कासिमाबाद गाजीपुर
IV.मु0अ0सं027/2022 धारा 379/411 भादवि थाना मरदह गाजीपुर
V.मु0अ0सं066/2022 धारा 3/5ए/8 गो0नि0 अधि0 थाना मरदह गाजीपुर
VI. मु0अ0सं086/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0 अधि0 थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर
3. बिस्मिल्लाह उर्फ बबलू पुत्र कबड्डू नि0ग्राम दुल्लहपुर थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
I. मु0अ0सं086/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0 अधि0 थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर
बरामदगी का समय व स्थान
दि0घ0 11.06.2023 समय 06.30 बजे गोशाला के आगे पोखरे के पास पुलिया पर
बरामदगी का विवरणः- 03 अदद वाहन से 23 राशि गोवंश
बरामद करने वाले पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव मय हमराह
2.उ0नि0 सुरेश कुमार मौर्य
3.का0 सूरज कुमार प्रथम
4.का0 सूरज कुमार -2
5.का0 सौरभ पाण्डेय
6.का0 विजय कुमार सोनकर
