गाजीपुर-राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों और कब से हमारे देश में मनाया जा रहा है। इस बात को जानने की जिज्ञासा मुझे इसलिए हुई कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का एक नौजवान सिद्धार्थ राय प्रधानमंत्री के हाथों कर्नाटक के हुबली में सम्मानित होगा।स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 मे कोलकाता मे हुआ था।इनके पिता का नाम विश्वनाथन दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था।बचपन ने इनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ था।इनको विवेकानंद का नाम इनके अध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस द्वारा दिया गया। वर्ष 1984 में भारत सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और वर्ष 1985 से प्रतिवर्ष हमारा देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। इस दिन स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं ,उनसे जूडे अन्य प्रसंग देश के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत सोच हैं। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे देश के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है। यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच प्रदान करता है और प्रतिभागियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है। इस वर्ष 2023 मे यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक प्रदेश के हुबली-धारवाड में आयोजित किया जा रहा है।इसकी थीम है शिक्षित युवा विकसित भारत है।यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है और उन्हें विवेकानंद के विचारों को अपनाने की के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी 2023 को कर्नाटक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने वाले हैं। यह भारत का 26 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा।इसके अलावा भी देशभर के विभिन्न स्कूलों, कालेजों,राजनैतिक दलों, विवेकानंद के नाम पर स्थापित संस्थानों में वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण व विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
