Ghazipur news:विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को नरेन्द्र मोदी पर-चंचल

122

गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में देश ने बेमिसाल उपलब्धियां हासिल की हैं।वर्ष 2014 में देश की 130 करोड़ जनता ने पीएम मोदी जी पर जो भरोसा जताया। 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने जनता के विश्वास के दम पर वैश्विक स्तर पर हर क्षेत्र में देश ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।पहले जहां दिल्ली से चला 1 रुपया गरीबो तक पहुंचते पहुंचते 15 पैसे हो जाता था,वही आज की सरकार में दिल्ली से चला 100 रुपये गरीबों तक पूरा का पूरा 100 रुपये पहुंचता है।किसी समय बीसीजी,टिटनेस,पोलियो के टीके हासिल करने में देश को 50 साल लग गए।लेकिन मोदी सरकार ने वैश्विक महामारी में रिकार्ड समय मे करोड़ो लोगो का कोविड वैक्सिनेशन जैसा असम्भव कार्य कर दिखाया।पहले देश दूसरे देशों पर वैक्सीन और दवाओं के लिए निर्भर था,लेकिन आज भारत ने स्वदेशी कोविड 19 वैक्सीन विकसित की,और कई देशों को जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करायी।मोदी सरकार ने देश भर में गरीबो के लिए करोड़ों आवास निर्माण की व्यवस्था की और करोड़ो घरों में शौचालय निर्माण का काम किया। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए गांव गांव हर घर जल योजना पर काम किया जा रहा है। 1122 लाख एमटी अनाज गरीबों को मुफ्त मिला है।वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिये 3.5 करोड़ परिवार लाभ उठा रहे हैं।बीमारी और इलाज की समस्या के निदान के लिए पीएम मोदी ने आयुष्मान कार्ड लोगों को उपलब्ध कराया।आज जीवन रक्षक दवाएं 50 से 80 प्रतिशत सस्ती है।किसानों के लिए डीएपी और फर्टिलाइजर पर सरकार ने 140 प्रतिशत सब्सिडी बढ़ाई कुल 2000 करोड़ की सब्सिडी किसानों को बढ़ायी है।देश मे 11.4 करोड़ किसान सम्मान निधि पा रहे हैं।फसल बीमा के तहत 1.4 लाख करोड़ रुपये किसानों को क्लेम के रूप में दिए गए हैं।माइक्रो इरिग्रेशन और सूक्ष्म सिंचाई से करोड़ो किसानों की पैदावार बढ़ी है।कृषि में तकनीकी का उपयोग हो रहा है,और मौसम की निर्भरता कम हुई है।महिलाओं को सशक्त करने के लिए पुराने कानूनों में अभूतपूर्व परिवर्तन किया गया है।हर क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा दिया गया है।आर्थिक रूप से वंचित वर्ग को आरक्षण दिया गया,जबकि पिछड़े वर्ग के अधिकारों को और अधिक दृढ़ता प्रदान की गई।दिव्यांगों के हितों को लेकर तमाम कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई। उड़ान जैसी सुवििाओं के कारण देश में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है।छोटे छोटे शहरों तक हवाई यात्रा की सुविधा का विस्तार क्षेत्रीय विकास और देश को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।2014 तक 12 किलोमीटर प्रतिघन्टा की रफ़्तार से बनते हाइवे लगभग 40किमी प्रतिघन्टा तक पहुुँच गए हैं।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कें 9 साल में 2 गुनी से
अधिक बन गयी हैं।वंदे भारत लोगों के लिए सुलभ मूल्य पर उपलब्ध हैं।जबकि भारत में वर्तमान में दुनिया में 5 वां सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है।शिक्षा बजट 3 गुना तक बढ़ा है।एक आम भारतीय को हमेशा शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर का आनंद लेने या लाभ उठाने का मौका मिलने की आशा रहती थी।उनकी इस आशा को विश्वास में बदला मोदी सरकार ने।भोपाल का रानी कमलापति स्टेशन, गांधीनगर स्टेशन और मुंबई के सीएसएमटी में परिवर्तन इसके कुछ शानदार उदाहरण हैं।आज भारतीय इंजीनियरिंग असम्भव को सम्भव कर रही है और दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज इसका जीता जागता उदाहरण है। इसने मेक इन इंडिया को एक नई परिभाषा दी है।आज स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है।हर मौसम में चलने वाली अटल सुरंग ने भारत की सेना की आसान और तेज आवाजाही सुनिश्चित करके भारत की सुरक्षा को भी बढ़ाया है।34 भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक मेगा पुश।मल्टी-मॉडल कनेश्क्टविटी के लिए 100 लाख करोड़ रुपये का मास्टरप्लान।इसके तहत एक साथ योजना बनाने और उसे पूरा करने के उद्देश्य के साथ जुड़े 16 मंत्रालय ताकि इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टविटी बेहतर होती रहे।जनधन खातों में 1.90 लाख करोड़ रूपये जमा हुए हैं। 4.7 करोड़ डुप्लीकेट और फर्जी राशन कार्ड निरस्त हुए। 4.14 करोड़ डुप्लीकेट एलपीजी कनेक्शन हटे।इससे देश को 2.73 लाख करोड़ रूपये की बचत हुई है।दुनिया के टोटल डिजिटल पेमेंट का 40% ट्रांजैक्शन भारत में हो रहा है। भारत आज के
दौर में डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है।मोदी सरकार के 9 सालों में टेक्नोलॉजी के प्रयोग से ग़रीब का जीवन सुधरा और सरकार के कामकाज में सुलभता आई।डिजिटल इंडिया को प्राथमिकता बनाकर जहां हाई-स्पीड इंटरनेट से गांवों को भी जोड़ा गया,वहीं जन-जन तक सरकार की ऑनलाइन सुविधाएं पहुंचाकर बिचौलियों की दुकाने खत्म की और सभी को
तेजी से और बिना किसी भेदभाव के लाभ पहुुँचाया गया। 37 कौशल विकास, स्किल इंडिया, PLI, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व में देश में उद्यम और उद्योग को प्रोत्साहन देता एक नया
इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया।
देश में बढ़ते टैलेंट को दिशा देने के लिये मुद्रा योजना से स्वनिधि तक हर दिशा में सहायता उपलब्ध कराई गयी।मेक इन इंडिया ने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया और आज हम सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।अनुमान है कि अगर भारत इसी तरह बढ़ता रहा, तो यह 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 30,000 से अधिक नियमो को हटाया और आईटी सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।भारत 2022 तक 108 यूनिकॉर्न स्टार्ट अप के साथ दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला समस्त्राट अप इको सिस्टम बन रहा है। 315 नये स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मोदी सरकार के कायाकाल में बने।भारत में 2030 तक सर्वाधिक युवा आबादी होगी, ऐसे में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के साथ विश्व स्तर का ज्ञान, रोजगार के बढ़ते अवसर और शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण प्रदान करने के लिए मोदी जी संकल्पना की नई शिक्षा नीति की।सरल, सहज और विद्याथी की रुचियों के अनुरूप बनाई गयी यह शिक्षा नीति कौशल विकास और व्यवहारिक विकास पर है।जो व्यवहारिक ज्ञान के स्थान पर विद्यार्थियों की दक्षता बढ़ायेगी। 231 से ज्यादा चोरी हो गयी प्राचीन मूर्तियां और धरोहरें भारत वापिस लायी
गयी हैं। 31 राज्यों में 500 से अधिक स्थानों को जोड़ने के लिए थीम बेस्ड सर्किट का निर्माण हो रहा है।विकास का सूरज पूर्वोत्तर में उगाया। 146 किमी लम्बी 121 सुरंगे निर्माणाधीन है।पूर्व उत्तर आज नए भारत का नया ग्रोथ इंजन बन रहा है।प्रधानमंत्री जी ने समय समय पर देश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति,चिन्हों और, वस्तु,पोशाक को अपनाया और एक भारत श्रेष्ठ भारत का मंत्र दिया। आज 35 लाख किसान उपयोग कर रहे हैं सोलर आधारित कृषि उपकरणों का।जबकि 15 लाख ग्रिड के माध्यम से खेती से जुड़े है।आज अफोर्डेबल उजाला घर-घर में है।LED बल्ब की कीमत 90% तक घटी है।राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।’भारत पहले’ भारत की सुरक्षा के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को उपयुक्त रूप से अभिव्यक्त करता है।पीएम मोदी ने आतंकवाद को परिभाषित करने के लिए दुनिया को लामबंद
किया है।।आज, भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। मोदी सरकार ने जमीन, समुद्र और हवा
पर देश की संप्रभुता की रक्षा करने और अपने नागरिको की सुरक्षा के लिए भारत की सेना, नौसेना और वायुसेना का आधुनिकीकरण किया है।भारत की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण नए पुलों और सड़कों का रिकार्ड निर्माण किया।ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए सभी मौसम में सड़कें सैनिकों की गतिशीलता में वृद्धि करती हैं।जब अंतरराष्ट्रीय सीमायें बंद थीं, जब दूसरे देश अपने ही नागरिकों को नहीं लौटने दे रहे थे ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे विश्व से इतनी बड़ी जनसंख्या को वापिस अपने देश लाये ये बहुत बड़ी बात है।भारत ने 1 दिसम्बर 2022 से इंडोनेसशया से G20 की अध्यक्षता ग्रहण की और2023 में देश में पहली बार G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। G20 दुनिया की सबसे बड़ी 20 अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जो विश्व अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रमुख मुद्दों, जैसे अंतरााष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता जलवायु परिवर्तन और सतत विकास को संबोधित करने के लिए काम करता है।लोकतंत्र और बहुपक्षवाद के लिए गहराई से प्रतिबद्ध राष्ट्र, भारत की जी20 अध्यक्षता उसके इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। यह सभी की भलाई के लिए व्यवहारिक वैश्विक समाधान ढूंढकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है।जो देश की वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को परिलक्षित करता है।दुनिया भारत पर विश्वास करती है।विश्व को भारत पर भरोसा है,और भारत को नरेंद्र मोदी पर।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries