Ghazipur news:शिक्षकों के ब्लाक स्तरीय संगठन का पुनर्गठन

गाजीपुर-दिनाँक 17/03/23 को विशिष्ट बी0टी0सी0 शिक्षक एसोसिएशन उ0प्र0 जनपद ग़ाज़ीपुर के ब्लाक इकाई रेवतीपुर का पुनर्गठन उ0 प्रा0 विद्यालय विशुनपुरा रेवतीपुर पर किया गया जिसमे सर्वसम्मति से सुधाकर सिंह को अध्यक्ष,रितेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सन्त कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, प्रतिभा सिंह महिला उपाध्यक्ष,आलोक तिवारी महामंत्री, भरत सिंह संयुक्त मंत्री,अमन कुमार कोषाध्यक्ष,अरसद हसन का मीडिया प्रभारी के पद पर चयन किया गया।
पुनर्गठन हेतु जनपद से नामित पर्यवेक्षक संजय तिवारी जिला कोषाध्यक्ष एवं नागेश्वर राम ब्लाक अध्यक्ष भदौरा उपस्थित रहे उन्होंने अपनी देख रेख में गठन व शपथ ग्रहण की प्रक्रिया सम्पन्न कराई

उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष अनंत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 दुर्गेश प्रताप सिंह उपाध्यक्ष विजयनारायन यादव पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र राय अजय तिवारी,संजय राय, स्वयं प्रकाश राय, संजय कुशवाहा,धर्मेंद्र कनौजिया, चंद्रशेखर सिंह,मंगल दीप सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने व संचालन जिला मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा ने किया।