Ghazipur news:कई थानेदारों का तबादला

गाजीपुर-जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री ओमवीर सिंह ने जनपद के कई निरीक्षक/ उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को उनके वर्तमान कार्यस्थल से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया है।इस बदलाव के क्रम मे निरीक्षक श्री दुष्यंत कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह को प्रभारी सम्मन सेल, निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह,उप निरीक्षक संदीप कुमार थानाध्यक्ष बहरियाबाद को थानाध्यक्ष शादियाबाद, उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष विरनो को थानाध्यक्ष बहरियाबाद, उप निरीक्षक राजेश बहादुर सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना करंडा को थानाध्यक्ष विरनो,आनंद कुमार भारती थानाध्यक्ष नगसर को थानाध्यक्ष मरदह,जितेंद्र कुमार चौकी प्रभारी ताजपुर कुर्रा को थाना दिलदारनगर को थानाध्यक्ष नगसर ,संपूर्णानंद राय प्रभारी निरीक्षक थाना करण्डा को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, प्रशांत कुमार चौधरी थानाध्यक्ष रेवतीपुर को थानाध्यक्ष करंडा, उपनिरीक्षक श्रीमती रेनू यादव थानाध्यक्ष महिला थाना को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, उपनिरीक्षक श्रीमती शशि सिंह पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष महिला थाना, निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह प्रभारी निरीक्षक नंदगंज को प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर, निरीक्षक श्री शिव प्रताप वर्मा सैदपुर को प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद, निरीक्षक श्री कमलेश कुमार पाल प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद को प्रभारी निरीक्षक थाना नंदगंज, निरीक्षक श्री अश्विनी कुमार सिंह अतिरिक्त निरीक्षक थाना शादियाबाद को विवेचना सेल, निरीक्षक अमित कुमार सिंह अतिरिक्त निरीक्षक थाना करंडा को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है।