Ghazipur news:चोरी की नौ बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

271

गाजीपुर-दिनांक 09/06/2023-गिरफ्तारी 03 नफर अभियुक्तगण व बरामदगी 09 अदद मोटर साइकिल चोरी की सम्बन्धित मु0अ0सं0 85/23 धारा 411,413,414,420 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09.06.2023 को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर देवेन्द्र सिंह यादव मय हमराह थानाध्यक्ष बरेसर धीरेन्द प्रताप सिंह मय हमराह तथा स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय मय टीम की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 नफर अभियुक्तो को मौके से 02 अदद मोटर साइकिल के साथ कामूपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से समय करीब 05.00 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो की निशानहदेही पर स्थान- ग्राम चकफातमा (अभियुक्त प्रमुख यादव के निमार्णाधीन मकान) के पास से 07 अदद चोरी की मोटर साईकिलो को बरामद किया गया ,गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/23 धारा 411,413,414,420 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

➡️नाम पता अभियुक्तगण-
1.आशीष जायसवाल पुत्र राजकुमार नि० कैथवली थाना नरही जनपद बलिया हाल पता- नि० ग्रा० मोहबतपुर थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष
2.प्रमुख यादव पुत्र रामजी यादव नि० चकफातिमा थाना- करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष
3. आकाश राम पुत्र जय नरायन राम नि० पहराजपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष।
➡️गिरफ्तारी व बरामदगी का समय:-
दिनांक 09.06.2023 समय 05.00 बजे सुबह
➡️गिरफ्तारी स्थान:- कामूपुर पूर्वान्चल एक्सप्रेसवे अण्डर पास व ग्राम चकफातमा
➡️पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 85/23 धारा 411,413,414,420 भादवि
    ➡️अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास:-
    1. आशीष जायसवाल पुत्र राजकुमार नि० कैथवली थाना नरही जनपद बलिया हाल पता- नि० ग्रा० मोहबतपुर थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर
  2. मु0अ0सं0-143/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरेसर
  3. मु0अ0सं0214/20 धारा 379/411 भादवि थाना बरेसर
  4. मु0अ0सं0 85/23 धारा 411,413,414,420 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर
    2.प्रमुख यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम- चकफातिमा थाना-करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
  5. मु0अ0सं0 85/23 धारा 411,413,414,420 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर
    3.आकाश राम पुत्र जय नरायन राम नि० पहराजपुर थाना करी0पुर जनपद गाजीपुर
  6. मु0अ0सं0 85/23 धारा 411,413,414,420 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर
    ➡️बरामदगी –
    09 अदद मोटर साइकिल चोरी की ।
    ➡️अभियुक्त की गिरफ्तारी/ बरामद करने वाले पुलिस टीम-
    1-थानाध्यक्ष निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना बरेसर मय हमराह ।
    2- स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 रामाश्रय राय मय टीम।
    3-थानाध्यक्ष उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव थाना करीमुद्दीनपुर मय हमराह
    4-उ0नि0 सूर्यकुमार मौर्या थाना करीमुद्दीनपुर।
Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries