Ghazipur news:शेनेटाइजर मैन निशांत सिंह का फिर हुआ सम्मान

गाजीपुर- शेनेटाइजर मैन के नाम से ख्यात निशान्त सिंह का सामाजिक संस्था द्वारा सम्मान हुआ।यह सम्मान निशान्त सिंह को कोविड के शुरूवाती दिनों में अनवरत 135 दिनों तक शेनेटाइजेशन के वर्क के सापेक्ष दिया गया। निशान्त सिंह के हौसले और बहादुरी के लिए भारत के सबसे बड़े सम्मान पदम् श्री के लिए 2022 और 2023 में नॉमिनेशन भी हुवा था। जिला गाजीपुर के शाहपुर उसरी में लावारिस सेवा एवं शवदाह ट्रस्ट के द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अयोजनकर्ता श्री कृष्णा नंद उपाध्याय थे।जो हर साल जितने भी लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करते है और पूरे साल में एक बार सभी के नाम पर पिंडदान का संस्कार पूरे हिन्दू रीतिरिवाजों से पिछले 8 सालों से करते आ रहे है। उसी के तहत ये कार्यक्रम आयोजित था जिसमे मुख्य अतिथि श्री जुगल किशोर तिवारी जी पुलिस उप महानिरीक्षक डीआईजी, लखनऊ एवं  विशिष्ट अतिथि डॉ राजेश सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सुधा त्रिपाठी प्राचार्य गोपीनाथ पीजी कॉलेज देवली गाजीपुर रही। सबसे रोचक तथ्य देखने को मिला कि किसी जरूरी कार्य वस मुख्य अतिथि आयोजन में नही पहुँच पाए तो उनकी जगह हम सभी के इष्टदेव हनुमान जी को मुख्य अतिथि के रूप में स्थापित कर समारोह का पूरा कार्यक्रम सम्पादित हुआ।