Ghazipur news: नेकदिल कांस्टेबल ने कराया गरीब महिला का दाह-संस्कार

गाजीपुर: चौकी जीआरपी दिलदारनगर के अन्तर्गत अज्ञात महिला की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गईं थी। मृतक अज्ञात महिला की चार साल की बच्ची सकुशल जीवित बच गई थी। मृतक अज्ञात महिला की जीवित चार साल की बच्ची को हेड कांस्टेबल श्री मनोज कुमार जी द्वारा अनाथालय चन्दौली शिफ्ट कराकर हेड कांस्टेबल श्री मनोज कुमार जी द्वारा समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह के सहयोग से मृतक अज्ञात महिला के शव को मर्चेंरी रूम में रखवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही थी। दो दिनों बाद मृतक अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त रेखा देवी पत्नी खिचडू निवासी ग्राम सिलौटा पोस्ट कमालपुर थाना धीना जिला चंदौली के रूप में हुई।मृतक महिला के पति खिचडू द्वारा शव का शिनाख्त किया गया था। मृतक रेखा देवी के पति खिचडू द्वारा शिनाख्त करने पर, हेड कांस्टेबल श्री मनोज कुमार द्वारा महिला कांस्टेबल, श्री खुर्शीद एवं समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह के सहयोग से मृतक रेखा देवी पत्नी खिचडू के शव को मर्चरी रूम से पोस्टमॉर्टम हाऊस ले जाकर पोस्टमॉर्टम कराकर मृतक रेखा देवी के पति खिचडू से सुपुर्दगी नामा लिखवाकर मृतक रेखा देवी के शव को उनके पति खिचडू को दाह संस्कार के लिए सौप दिया गया था। मृतक रेखा देवी के पति खिचडू की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर हेड कांस्टेबल श्री मनोज कुमार के सहयोग से मृतक रेखा देवी पत्नी खिचडू के शव को पोस्टमार्टम हाऊस से श्मशानघाट ले जाकर अति प्राचीन श्मशानघाट पर शुद्ध लकड़ी से जलाकर अन्तिम दाहसंस्कार किया गया है। सहयोगी श्री कृष्ण कुमार बॉसफोर जी, श्री जमुना राजभर जी, श्री भोलेनाथ जी, श्री गोपाल कसौधन, श्री खुर्शीद थे। साभार -कुंवर विरेन्द्र सिंह समाजसेवी गाजीपुर