गाजीपुर-सैदपुर कोतवाली में कायम गैंगेस्टर केस में मंगलवार को बाहुबली त्रिभुवन सिंह की पेशी गाजीपुर कोर्ट में हुई। गैंगस्टर कोर्ट में एफटीसी प्रथम कुश कुमार ने केस की सुनवाई की। आरोपियों ने शामिल सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद उनका नाम केस से पृथक करने की अर्जी पेश की गई। जिस पर कोर्ट ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। जज ने केस में शामिल सभी गवाहों को सम्मन भेजकर जल्द से जल्द तलब करने का पुलिस को आदेश भी दिया। सैदपुर कोतवाली पुलिस ने बाहुबली त्रिभुवन सिंह के खिलाफ गैंगेस्टर कायम किया था।इस केस में उनके साथ देवनाथ सिंह ,विजय शंकर सिंह और सुरेंद्र सिंह को सहअभियुक्त बनाया था। केस में पुलिसकर्मियों समेत 30 गवाहों को शामिल किया गया है। जिसमें लगातार पुकार के बावजूद अब तक महज तीन गवाहों को ही पुलिस कोर्ट मे पेश करा सकी है।पिछले दिनों 25 अप्रैल 2022 को मारपीट के दौरान सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। जिससे उनका नाम इस केस से हटाने की अपिल बचाव पक्ष ने की।जज कुश कुमार ने मंजूर करते हुए केस में अगली तारीख 11 जनवरी सुनिश्चित करते हुए गवाहों को तलब किया।त्रिभुवन सिंह के वकील अशोक राय और सुमित श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया पेशी के बाद त्रिभुवन सिंह को कड़ी सुरक्षा में मिर्जापुर जेल ले जाया गया।
