गाजीपुर 17 जनवरी 2023 (सू.वि) – दिनांक 15 जनवरी 2023 को लगभग अपरान्ह 02ः30 बजे पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा नामक स्थान पर वायुयान दुर्घनाग्रस्त हो गया। उक्त घटना में मृत व्यक्तियों के साथ ही जनपद गाजीपुर के भी 04 व्यक्तियों के मरने की सूचना है। जिसमें अभिषेक कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धरवॉ तहसील कासिमाबाद, सोनू जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल उम्र-32 वर्ष निवासी ग्राम चकजैनब तहसील कासिमाबाद, विशाल शर्मा पुत्र संतोष शर्मा उम्र-27 वर्ष निवासी ग्राम अलावलपुर अफगां तहसील कासिमाबाद एंव अनिल कुमार राजभर पुत्र रामदरस राजभर उम्र-25 वर्ष निवासी चकदरिया (चकजैनब) तहसील कासिमाबाद गाजीपुर है।
आज दिनांक 17 जनवरी 2023 को मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर मा0 मंत्री स्टाम्प एवं निबन्धन रविन्द्र जायसवाल जनपद में पहुचकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ,पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, संग वायुयान दुर्घटना में मृतकों के परिवारीजनों से उनके घरो पर जाकर मुलाकात कर सात्वना दिया तथा सभी मृतको के परिवारीजन एवं आश्रितों को शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार जो आर्थिक सहायता होगी उन्हे दिये जाने आश्वासन दिया। मा0 मंत्री जी ने मृतक अनिल कुमार राजभर पुत्र रामदरस राजभर उम्र-25 वर्ष निवासी चकदरिया (चकजैनब) तहसील कासिमाबाद का कच्चा मकान होने पर प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने घटना से क्षुब्ध परिवारजनो का ढ़ाढस बढाते हुए इस दुःख की घड़ी में जिला प्रशासन के साथ होने की बात कही। फिलहाल अभी मृतको की डेड बाडी को जनपद मे लाने का प्रयास जारी है। सारी व्यवस्थाएॅ जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।
