अरे वाह !नहर के टेल में पानी के जगह धरना

369

गाजीपुर – दिलदारनगर रजवाहा में टेल तक पानी न पहुंचने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों के साथ उसिया गांव के पास सूखे रजवाहा में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर गुस्सा जताया गया। दोपहर 12 बजे धरना स्थल पर पहुंचे सिचाई विभाग के एसडीओ फूलचंद्र मौर्य ने आश्वासन दिया कि रजवाहा में शाम तक पानी टेल तक पहुंच जाएगा। कार्यकर्ता और किसान रजवाहा में पानी छोड़ने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीओ लौट गए। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्त्ता शमशाद खां ने कहा कि सिचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से दिलदारनगर रजवाहा में पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। इससे उसिया और गोड़सरा गांव के किसानों को खेती करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो रही है। इस समय बारिश भी नहीं हो रही है। ऐसे में रजवाहा में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाए। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। ऐसे में सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा कोरा साबित हो रहा है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि सत्ता पार्टी की विधायक भी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही हैं। जब किसान खुशहाल होगा तब जाकर आमजन भी खुशहाल होंगे। कांग्रेस के जिला महासचिव बलवंत ¨सह सकरवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों की आय को दोगुनी करने की बात कर रहे हैं जो किसानों के साथ छलावा है। किसानों के खेत में जब पानी ही नहीं पहुंचेगा तो खेती कैसे होगी। पीसीसी सदस्य याहिया खां ने कहा कि क्षेत्र में ¨सचाई का एक मात्र साधन नहर ही है। फिर भी ¨सचाई विभाग समय से पानी नहीं छोड़ रहा है। ऐसे में धान की नर्सरी सूख रही है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन हैं। चेताया कि जब तक रजवाहा में पानी टेल तक नही पहुंचेगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में नवाब खां, शहाबुद्दीन, विजय प्रजापति, सरवर खां, इरशाद खां, नसीम खां, वीरेंद्र नाथ चौबे, दीनानाथ, अरशद खां, सुहैल खां, इरफान खां, शम्स तबरेज खां आदि शामिल थे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries