अरे वाह! सपा मे जाते ही डा०राजकुमार सिह गौतम के चमके सितारे
गाजीपुर- इसे कहते है राजनीति , कल तक जिसे भाजपा ने टिकट के काबिल तक नही समझा आज उसी डा०राजकुमार सिह गौतम को समाजवादी पार्टी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता देने के साथ ही उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव बना दिया गया। बसपा के सिम्बल पर वर्ष 2007 मे विधान सभा जमानियाँ से स्व०कैलाश यादव और अरुण सिह जैसे कद्दावर और जमीनी नेताओं को पराजित कर विधायक बने डा०राजकुमार सिह गौतम का बसपा मे वर्ष 2014 तक जलवा कायम था। लोकसभा चुनाव मे कैलाश नाथ यादव से न जाने किन कारणों अनबन हो गयी। बसपा नेता कैलाश नाथ यादव के अनबन के चलते डा०राजकुमार सिह गौतम को पहले गाजीपुर सदर के प्रभारी पद से हटाया गया और फिर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 31 जनवरी 2016 को डा०गौतम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। आम जन मे लोकप्रियता को देखते हुए डा० गौतम को भाजपा से सदर विधान सभा से टिकट मिलने की पुरी उम्मीद थी। भाजपा ने सदर से किसी अन्य को उम्मीदवार बना दिया। 6 जनवरी 2017 से लगातार अपने गाजीपुर आवास पर डेरा डाले डा०गौतम को किसी भाजपा नेता ने एक दिन भी प्रचार हेतू सम्पर्क नही किया। यहाँ तक कि खुद भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन तक मे आने के लिए निमंत्रण नही दिया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी कभी सम्पर्क करने की जहमत नही उठाया। कल 24-02-2017 को डा० राजकुमार सिह गौतम ने फैक्स व ईमेल के द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को केशव मौर्य को भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया और कल ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने डा०राजकुमार सिह गौतम को सपा की प्राथमिक सदस्यता देने के साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया है।