और अब दो जुलाई को लखनऊ में प्रदशर्न करेंगें

गाजीपुर- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर के बैनर तले प्रांतीय संघ के आवाहन पर विकास भवन परिसर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबित 10 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला अध्यक्ष राम नगीना सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। जिला अध्यक्ष राम नगीना सिंह यादव ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों की 10 सूत्रीय मांगे जायज है और अगर पूरा नहीं किया गया तो मांग के निराकरण हेतु 2 जुलाई को लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में सम्मिलित होकर प्रदर्शन किया जाएगा। उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद ने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड वेतन एवं पदोन्नति नहीं दी जाती है तो 2 जुलाई को अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कहां की सरकारी कर्मचारियों को 60 वर्ष सेवा करने के बाद भी पुरानी पेंशन से वंचित किया गया है जो सरकारी कर्मचारियों के हित में नहीं है जिसके विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील की। इस धरने में मुख्य रूप से ईश्वर यादव, विनोद चौधरी, अनिल कुमार, हंसराज कुशवाहा, संजय राम, जय प्रकाश यादव, अजय कुशवाहा, साहित्य श्रीवास्तव, राजन कुमार, अक्षय कुशवाहा, जवाहर बिंद आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन रोशन लाल ने किया।