कमल संदेश बाइक रैली,दावे से कम रहीं बाइकें

गाजीपुर-भारतीय जनता पार्टी की पुर्व निर्धारित कमल संदेश बाइक रैली का प्रारंभ आरटीआई मैदान गोराबाजार से प्रारंभ हुआ। बाइक रैली को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कमल संदेश बाइक रैली म़े एमएलसी केदार नाथ सिंह, विशाल सिंह चंचल, विधायक सुनीता सिंह, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, जिला मंत्री विपिन सिंह, ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, विजय यादव ने बढ-चढ कर भाग लिया। बाइक रैली आरटीआई मैदान से निकलकर पीजी कालेज गोराबार, पीरनगर, शास्त्री नगर, सिकंदरपुर, कचहरी, महुआबाग, विशेश्वरगंज, रौजा होते हुए जंगीपुर की तरफ रवाना हो गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने जनकल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम चला रखा है। सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करना ही इस रैली का मकसद है। कमल संदेश बाइक रैली को लेकर आयोजको ने दावे तो बड़े-बड़े किये थे लेकिन इस रैली में लगभग तीन हजार बाइक सवार ही इकट्ठा हो पाये। इस रैली में हर बूथ से करीब 10 हजार बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं के भाग लेंने का अनुमान था।

Leave a Reply