भारत का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इस को लेकर एनडीए यानि भाजपा और उस के सहयोगीयों ने आज अपना पत्ता खोल दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के वर्तमान राज्यपाल रामनाथ कोविद को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार होने का एलान किया। रामनाथ कोविद का जन्म ०1 अक्टुवर 1945 को कानपुर देहात के परौंख गाँव मे हुआ है। अनुसूचित जाति के कोरी बिरादरी से आते है। वर्ष 1991 मे रामनाथ कोविद भाजपा से जूडे तथा 1994 से 2006 तक दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे है। पेसे से अधिवक्ता रहे रामनाथ कोबिद भारत सरकार के भी अधिवक्ता रह चूके है। भाजपा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चूके है। 8 अगस्त 2015 से बिहार के राज्यपाल है, रामनाथ कोबिद। भाजपा और एनडीए के इस पत्ते की काट खोजना , यूपीए और उसके सहयोगीयों को खोजना बडा कठीन होगा।
Copyright © GhazipurToday.com All rights reserved. || Developed By Dhiraj Sharma