क्या संसद और विधान सभा मे बहुमत का आतंक है ?

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की विधान सभा का सभी विपक्षी दलों ने सामुहिक बहिस्कार किया। अभी दो दिन पुर्व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राज्यसभा मे भाजपा सदस्यो एवं मंत्रीयो पर नही बोलने देने का आरोप लगा कर राज्यसभा की सदस्यता से स्तीफा दिया। आज उत्तर प्रदेश की विधान सभा मे सपा,बसपा एवं कांग्रेस के विधायको ने नही बोलने देने का आरोप लगा कर विधान सभा से बहिर्गमन किया। विपक्षी सदस्यो को बार-बार रोकने का प्रयास विधान सभा अध्यक्ष ने किया लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने यह कहते हुए वहिर्गम किया कि ” आप हमारे अनुपस्थिति मे जो चाहे करे और कहें ,,। कांग्रेस सदस्यो ने सत्ता पक्ष पर पुरे परिवार सहित जेल मे डालने की धमकी देने का आरोप लगाया ,,।