अन्य खबरें
गाजीपुर-आकाशीय विद्युत से गयी धोनी की जान

गाजीपुर।विरनो थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर के दुल्लहडीह गांव में शनिवार की दोपहर तेज बारिश संग गिरी आकाशीय बिजली ने किशोर की जान ले ली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी धोनी राजभर आयु 13 वर्ष पुत्र नरेंद्र राजभर शनिवार की दोपहर मे अचानक बारिश के चलते भैंस की पडिया पगहा तुडवा कर भाग गयी थी उसे ही वह पकड़ कर ला रहा था। तभी दोपहर में तेज बारिश होने लगी। इसी बीच आकाशीय बिजली सीधे धोनी पर गिरी और वो गंभीर रूप से झुलस गया। आस पास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक की मां मीना देवी उसे याद करके बार बार अचेत हो जा रही थी।