गाजीपुर-इरिगेशन डिपार्टमेंट का चुनाव सम्पन्न

263

गाजीपुर। मिनिस्ट्रीयल एशोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को अधिवेशन के मुख्य अतिथि रामलाल यादव की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इसमें रंगनाथ यादव अध्यक्ष, रणजीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुरलीधर राय उपाध्यक्ष प्रथम, अजय यादव उपाध्यक्ष द्वितीय, अतुलेश कुमार राय मंत्री, चंदन सोनकर संगठन मंत्री, उमेश कुमार कोषाध्यक्ष, पवन राय प्रचार मंत्री तथा राजेश राज आडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रदेश अध्यक्ष रामलाल यादव ने दिलाई। कार्यक्रम के द्वितीय चरण मे मंडल मन्त्री सर्वेश उपाध्याय ने चुनाव अधिकारी के रुप में चुनावी प्रक्रिया पूरी कराई। इस मौके पर मुख्य अतिथि राम लाल यादव ने कहा कि हमारी मुख्य मांग पुरानी पेंशन बहाली है, जिसके लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करने की जरुरत है। प्रदेश क्षेत्रीय मंडलीय पदाधिकारियों ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनूप सिन्हा, हरिहर सिंह, के.डी. यादव, राम कुमार वर्मा, विकास पांडेय, सुबाष सिंह, जमुना यादव, विरेन्द्र यादव, राजेश, मिठाई राम, सूर्यकांत, विवेक पांडेय, अशोक सिंह, मुकेश, राम लक्षण, महेंद्र प्रताप, अशोक पांडेय, प्रदीप, गोरख यादव, संतलाल, सुनीता, विवेक राजभर, पारस नाथ, विनीत, अमित यादव सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अम्बिका दुबे ने किया। अंत में अधिवेशन के संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह यादव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries