गाजीपुर-और वह हो गया जिसका उम्मीद नहीं थी

गाजीपुर-करंडा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी माया की शादी वर्ष 2007 में महाराजगंज के संजय कनौजिया से हुई थी। दोनों के बीच दो बच्चे एक लड़की व लड़का भी हैं। आरोपित पति मर्चेंट नेवी में तकनीकी इंजीनियर के पद पर तैनात है। वह बीते फरवरी माह में छुट्टी पर घर आया था, लॉकडाउन के कारण वह पुन: वापस नहीं जा सका। देर रात दोनों में किसी से बात करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित संजय ने लौहे की राड से माया के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह अचेत हो गई। परिजनों के मुताबिक बीच-बचाव को पहुंची मां चमेली भी घायल हो गई। आनन फानन परिजन माया को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता मौके पर पहुंचे। उनकी तहरीर पर पति संजय कनौजिया व सास चमेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। गत 29 अप्रैल को ससुराल में ही अपनी शादी की वर्षगांठ मनाने के करीब एक सप्ताह बाद ही इस वारदात की लोगों में चर्चा रही।