गाजीपुर-कई मामलों वांछित तमंचे के साथ गिरफ्तार

390

गाजीपुर-जनपद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध व अपराधीयों पर नियंत्रण रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक अभियुक्त पुनीत यादव पुत्र रामभजन यादव निवासी ग्राम ईशोपुर मनियार बरहपुर थाना नंदगंज जो मु.अ.स.संख्या-259/ 2020 धारा- 386, 307, 506 तथा मु.अ.स.06/ 2019 धारा -147/ 148/ 149/ 302/ 323/ 504 /506 में वांछित था को एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिस के संबंध में थाना नंदगंज पर मु.अ.सं. 58/ 2021 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद, उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सरोज थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर शामिल थे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries