अन्य खबरें

गाजीपुर-कौन छात्रा थी कहां कि थानाध्यक्ष और कोतवाल, खबर पढें और जानें

गाजीपुर। छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए शासन के निर्देश पर 10 बजे से 2 बजे तक के लिए छात्राओं को थानाध्‍यक्ष बनाया गया।  विश्‍व बाल दिवस पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी के 1535 थानों में से 1526 थानों की कमान शुक्रवार को 10 से 2 बजे तक छात्राओं के हाथ सौपा गया। शहर कोतवाली में महिला डिग्री कालेज की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सुष्मिता यादव को शहर कोतवाल बनाया गया। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष की कुर्सी पर संगीता सिंह पुत्री सुधीर सिंह निवासी जलालाबाद को बैठाया गया। संगीता माँ शारदा पी.जी. कालेज जलालाबाद की छात्रा है। नंदगंज थानाध्यक्ष की कुर्सी पर पल्लवी सिंह पुत्री मुकेश कुमर सिंह निवासी नंदगंज बैठी। पल्लवी सेंटजांस स्कूल गाजीपुर की छात्रा है। बहरियाबाद थानाध्यक्ष की चेयर पर इसिका सहाय पुत्री अतुल सहाय बैठी थी।इसिका एस.वी.एम. डीग्री कालेज बहरियाबाद मे बी.ए.द्वितीय वर्ष की छात्रा है।मरदह थानाध्यक्ष की कुर्सी पर निशा जयसवाल पुत्री आनंद जयसवाल बैठी थी,निशा माता तपेश्वरी इन्टर कालेज में छात्रा है। जंगीपुर थानाध्यक्ष की चेयर पर विमला देवी पुत्री जवाहिर राम अकेला निवासी मदारपुर की पुत्री है। यह आत्मप्रकाश डीग्री कालेज जंगीपुर मे स्नातक अन्तिम वर्ष की छात्रा है।करण्डा थानाध्यक्ष की कुर्सी पर आस्था सिंह पुत्री राजेश सिंह गुड्डू निवासी सिकन्दरपुर की निवासी है। थानाध्यक्ष सादात की चेयर पर दिक्षा पुत्री विनोद शंकर निवासी सादात बैठी। दिक्षा समता डिग्री कालेज सादात की छात्रा है।विरनो थानाध्यक्ष की कुर्सी पर प्रीति यादव पुत्री परमायन यादव निवासी गोपालपुर बैठी, प्रीति रामाधार इन्टर कालेज कयामपुर की छात्रा है।नोनहरा थानाध्यक्ष की कुर्सी पर निकिता मौर्या पुत्री अशोक मौर्या निवासी अब्बासपुर की है। निकिता एम.जे.आर.पी. पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम रौजा की छात्रा है। एशिया के सबसे बडे गाँव गहमर के थानाध्यक्ष की चेयर पर छाया कुशवाहा पुत्री रामाश्रय कुशवाहा निवासी मधुकर राय पट्टी गहमर बैठी थी। छाया गहमर इन्टर कालेज की छात्रा है।

Leave a Reply