गाजीपुर-गांधी जी के बिचार आज भी सभी के दिलोदिमाग में जिंदा है-अजय कुमार सिंह

गांधी जी के विचार आज भी प्रत्येक नागरिक के दिल एवं दिमाग में जिंदा हैं – अजय कुमार
सिंह
कासिमाबाद क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बाबा हरिद्वार कमला इंटर कॉलेज के प्रांगण में गांधी जयंती के अवसर पर शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया संबोधन से पूर्व विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय कुमार सिंह जी ने ध्वजरोहण कर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में ऐसे चंद लोग है जिनके विचारो एवं आदर्शो को अपनाया जाता है, गांधी जी इनमें से एक है जिन्हे राष्ट्रपिता के साथ ही बापू के नाम से लोग पुकारते है। स्वतंत्रता संग्राम में महान योगदान और अपने कोमल विचारो के लिए आइंस्टीन जैसे महान वैज्ञानिक भी गांधी जी जैसे महान शख्सियत का लोहा मानते थे।
महात्मा गांधी के इन्हीं महान योगदान एवं विचारो के लिए आज के दिन पूरे विश्व में याद किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हृदय नारायण सिंह,धन्नजय जी,श्यामलाल यादव,दीक्षा सिंह ,सुमन सिंह,रामदुलार राम,सुनील यादव,जंगली राजभर, सिंहासन उपाध्याय इत्यादि अध्यापक गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।