गाजीपुर-गाजीपुर निवासी कांस्टेबल की दुर्घटना में मौत

गाजीपुर-कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव खजुहा निवासी पुलिसकर्मी व कोरोना वारियर्स शशिकांत कुमार उम्र 26 वर्ष की फतेहपुर जिले में शनिवार के दिन देर शाम हुई नाव दुर्घटना में मौत का शिकार हो गए यह वारियर्स फतेहपुर जिले किशनपुर थाने में तैनात सिपाही शशिकांत अपने दो साथियों के साथ यमुना नदी में नाव से ग्रस्त करे थे।इसी दौरान हवा के झोंके से नाव पलट गई डूबने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया देर रात तक उनका शव गांव आने की उम्मीद है।शशिकांत कुमार उर्फ मुनीब 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में मेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती हुए थे।उनका विवाह मई 2019 में प्रियंका के साथ हुआ था।शनिवार की शाम शशिकांत ने पत्नी से फोन पर बातचीत कर परिवार का हालचाल पूछा था।शशिकांत दो भाई व दो बहन में सबसे बड़े थे।उनके पिता बीरबल राम घर पर खेती गृहस्थी का काम करते हैं।शशिकांत के मौत के बाद मां पुष्पा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।ग्राम प्रधान रमाकांत पांडेय ने बताया कि शशिकांत का शव देर रात गांव पहुंचने की उम्मीद है। (सभार-जन बिन्दु दैनिक)