गाजीपुर-जनसेवा में नंदगंज व्यापार मंडल भी किसी से पीछे नहीं

गाजीपुर-नंदगंज व्यापार मंडल लॉकडाउन के पहले दिन से ही गरीबो की सेवा में लगी है। पका हुआ भोजन से लेकर राहत सामग्री जैसे चावल, दाल, आटा, आलू, तेल, नमक, मसाला, हल्दी लगातार गरीबो में बाटा जा रहा है। बराबर यह ध्यान रखा जा रहा है कि कोई गरीब व्यक्ति भूखा पेट सोये। व्यापार मंडल के पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में लोगो को जागरूक कर रहे है। साथ साथ पात्र परिवार को चिन्हित करके उनके घर घर राहत सामग्री पहुचाई जा रही है।
बैंक में आये ज्यादा सख्या में स्थानीय लोग प्यास के कारण इधर उधर भटकते है जिसकी चिंता करते स्थानीय युवाओ द्वारा बैंक के सामने पानी, बिस्किट भी वितरण किया जा रहा है। व्यापार मंडल के युवा कार्यकर्ता आनंद जायसवाल उर्फ मोलू के नेर्तत्व में क्षेत्र में प्रशासनिक लोगो मे बिसलरी पानी, बिस्किट तथा छोटे बस्तियों में लगातार चाकलेट, बिस्किट, मास्क, वितरित किया जा रहा हैं।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामसेवक जायसवाल ने बताया कि यह प्रक्रिया लगातार चलता रहेगा जब तक देश कोरोना महामारी से निजात नही पा जाता। इस मौके पर प्रिंस जायसवाल उर्फ सोनू, पवन गुप्ता, निशांत जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, मिथलेश जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, संदीप अन्य प्रशासनिक लोग उपस्थित रहे।