गाजीपुर-जोरशोर से जारी है विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया

433

गाजीपुर- उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 पदों के सापेक्ष 31270 सहायक अध्यापकों की तैनाती की प्रक्रिया गतिमान है। जनपद गाजीपुर में आवंटित 1024 पदों के सापेक्ष योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की कार्यवाही चल रही है। दिनांक 29 अक्टूबर 2020 को समस्त दिव्यांग महिला जिनकी संख्या 9 थी, दिव्यांग पुरुष जिनकी संख्या 23 थी तथा 260 सामान्य महिला अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन हेतु बुलाया गया था।विद्यालय आवंटन का कार्य श्री बालेश्वर पांडेय आईटीआई कॉलेज छावनी लाइन गाज़ीपुर मे जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आवंटन प्रमाण पत्र अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया। छूटे हुए दिव्यांग महिला अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। विद्यालय आवंटन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन किया जा रहा है, उक्त कार्य में जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेशानुसार 15 जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों से 20 लिपिकों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी दिलीप कुमार सोनकर श्रम रोजगार अधिकारी, शशि कांत शुक्ला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी , प्रभात कुमार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, लईक अहमद श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अभिमन्यु सिंह जिला आबकारी अधिकारी, रामविलास यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, गिरीश यादव मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग , शैलेंद्र दुबे जिला उद्यान अधिकारी, नरेंद्र विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, किशोर सिंह जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, सुधारी कुमार गुप्ता जिला गन्ना अधिकारी, अजय पालीवाल सहायक निबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश, शुनील सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अजय कुमार गुप्ता उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र गाजीपुर उपस्थित रहे ।अध्यापकों की तैनाती तथा विद्यालय आवंटन की कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है।काउंसिलिंग की कार्यवाही पूर्ण पूर्ण कराने हेतु जिलाधिकारी गाजीपुर ने राजेश सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को नामित किया है जो स्वयं उपस्थित थे और जिनकी देखरेख मे आवंटन की कार्यवाही पुर्ण की गई।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries