गाजीपुर-जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहद खालिसपुर न्याय पंचायत की बैठक सदर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश पति कुशवाहा के नेतृत्व में खालिसपुर ग्रामसभा में संपन्न हुई । जिसमें खालिसपुर के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम खालिसपुर ,आटवां फतेहपुर ,जल्लापुर, गोपालपुर उर्फ बंजारीपुर ग्राम सभा के ग्राम अध्यक्षों का चुनाव किया गया । जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह को खालिसपुर ग्राम सभा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।डॉ मार्कंडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान कहा कि आज समय है कि सभी कार्यकर्ता और नेता अपने अपने ग्राम को मजबूत कर आदरणीय प्रियंका गांधी के सपनों का संगठन बनाकर आगे आने वाले 2022 के चुनाव में सभी कार्यकर्ता मिलकर एक ऐसी लड़ाई लड़े जिससे गरीब, अल्पसंख्यक, मजदूर ,किसान के सपनों की सरकार बन सकें। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा की संगठन सृजन अभियान में नौजवान किसान और मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित कांग्रेस कर रही है। पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय जी ने मारकंडेय सिंह की पेशकश का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक अच्छी सोच होगी जब हमारे बड़े नेता ग्राम सभा अध्यक्ष बन कर कांग्रेस को गति देने के लिए अपना मन बना चुके हैं।इस कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य एवं मोहम्मदाबाद पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल साहब यादव(संगठन प्रभारी), रैना सिंह ,रामाश्रय सिंह ,नंद लाल यादव, वीरेंद्र यादव ,मुस्ताक अहमद, रियाज अहमद, ओम प्रकाश पासवान ,सुनील कुशवाहा ,सत्य नारायण यादव आदि लोग उपस्थित थे।
Copyright © 2020 GhazipurToday.com All rights reserved.