गाजीपुर-दोनों हत्याभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर-पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल मार्गदर्शन मे थाना भांवरकोल क्षेत्रांतर्गत दिनांक 15.04.2021 को मध्य रात्रि के बाद 00.45 बजे पर घटित हत्या के अपराध मु0अ0सं0 40/2021 धारा 302 भादवि मृतक फागू खरवार पुत्र रामानाथ खरवार निवासी ग्राम हकीमपुर थाना इटाडी जिला बक्सर विहार से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त 1.संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी बसनिया थाना भांवरकोल गाजीपुर 2. कुल्दीप यादव उर्फ प्रिन्स पुत्र रामाश्रय यादव निवासी नारायणपुर थाना करन्डा जिला गाजीपुर को प्रातःसमय 09.30 बजे मुखबिर की सूचना पर यूनियन बैंक शाखा कनुवान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल ईंट के टुकडे घटनास्थल से बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तः –
1.संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी बसनिया थाना भांवरकोल गाजीपुर
- कुल्दीप यादव उर्फ प्रिन्स पुत्र रामाश्रय यादव निवासी नारायणपुर थाना करन्डा जिला गाजीपुर
आपराधिक इतिहासः
(1) अभियुक्त संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी बसनिया थाना भांवरकोल गाजीपुर
1.मु0अ0सं0 100/2020 धारा 354,323,504 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(1)5 एससी एसटी एक्ट थाना भांवरकोल गाजीपुर
2.मु0अ0सं0 40/2021 धारा 302 भादवि थाना भांवरकोल गाजीपुर
(2) अभियुक्त कुल्दीप यादव उर्फ प्रिन्स पुत्र रामाश्रय यादव निवासी नारायणपुर थाना करन्डा जिला गाजीपुर
1.मु0अ0सं0 40/2021 धारा 302 भादवि थाना भांवरकोल गाजीपुर
2.मु0अ0सं0 02/2021 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना नंदगंज गाजीपुर
2.मु0अ0सं0 37/2020 धारा 392,411,413,419,420 भादवि थाना नन्दगंज गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र थाना भांवरकोल
2.उ0नि0 सकलदीप सिंह चौकी प्रभारी शेरपुर थाना भांवरकोल
3.का0 मदन गौतम
4.चालक अंजनी राय