गाजीपुर।काफी सतर्कता से प्रहरी पहरा दे रहे थे लेकिन शातिर कैदी सबको चकमा देते हुए फरार हो गया।मामला शहर कोतवाली के छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर कालेज में बनाए गए अस्थाई जेल से जूड़ा हुआ है।इस अस्थायी जेल से रविवार की सुबह एक कैदी फरार हो गया। इससे जेल प्रशासन व पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।फरार कैदी की तलाश जारी है। पुलिस शहर की नाकेबंदी कर चेकिंग कर रही है।
बहरियाबाद थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार को पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद किया था। सुबह जेल के ऊपर की खिड़की तोड़कर कैदी अचानक फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। उधर शहर में नाकाबंदी कर चारों तरफ वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने नगर के कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी भी की। लेकिन रविवार की सांम तक उसका कहीं अता पता नहीं चला।
Copyright © 2020 GhazipurToday.com All rights reserved.