गाजीपुर-प्रेदश की जनता भोली है लेकिन मुर्ख नहीं-ओपी सिंह पुर्व मंत्री

गाजीपुर-समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने मोदी, योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश व प्रदेश बेरोजगारों और किसानों की पीड़ा की राजधानी बन गया है। ओमप्रकाश सिंह शुक्रवार को अपने पैतृक गांव सेवराईं स्थित आवास पर मीडिया से मुखातिब थे।
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनतंत्र डूब रहा है। बेरोजगारों और किसानों की पीड़ा की राजधानी बन गया है। प्रदेश की जनता भोली है लेकिन मूर्ख नहीं। उन्होंने कहा कि किसान, व्यपारी, युवा हर वर्ग परेशान है। भाजपा ने झूठ की कहानी शुरू की है। भाजपा झूठ बोलने की मशीन बन गई है। प्रदेश में लूट खसोट मची है। योगी की पुलिस अंग्रेजों के जमाने की पुलिस को भी पीछे छोड़ दी है और हर थानेदार सुल्ताना डाकू बनकर लूटपाट करने में व्यस्त हो गए हैं। अधिकारी जनता का खून चूस रहे हैं। बिहार चुनाव में जनता सत्ता के खिलाफ हो गई है। बिहार में सरकार के खिलाफ वोटिंग हो रहा है। युवा वर्ग खुलकर तेजस्वी के साथ है। जिससे भाजपा के लोग घबरा गए हैं। कहा कि आज पैसेंजर ट्रेन नहीं चल रही हैं, जिससे गरीब वर्ग के लोग त्रस्त हैं। मजदूर, किसान कहीं आने जाने के लिए दर – दर भटक रहे हैं। वहीं सरकार ट्रेन और प्लेटफार्मों को बेचने में लगी है। कहा कि बिहार में तेजस्वी ने जो अलख जगाई है उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। आगामी 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी क्योंकि अब जनता भाजपा की झूठ को समझ गई है। प्रदेश की जनता अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर विश्वास कर रही है। कहा कि चुनाव में अभिनंदन को लाने की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुधारने की जरूरत है। कहा कि सरकार में कोरोना की मुफ्त जांच नहीं हो पा रही है और बिहार चुनाव में फ्री वैक्सीन देने की बात की जा रही है। नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए कहा कि शिक्षाविदों का पैनल बनाकर यह शिक्षा नीति नहीं बनाई गई है। इसमें तमाम त्रुटियां हैं। लगता है कोई तबला बजाने वाला नई शिक्षा नीति बनाया है। इस नीति से देश का भला होने वाला नहीं है। इस दौरान पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, सरफराज खां, अनिल यादव, जमशेद खां, पप्पू यादव आदि उपस्थित