गाजीपुर-बुद्ध पुर्णिमा पर याद किये गये तथागत

गाजीपुर-तथागत गॊतम बुध्द जयन्ती समारोह कोरोना महामारी कॆ चलते सामूहिक कार्यक्रम को स्थागित करके घर घर मनाया जा रहा हॆ।छावनी लाइन मे स्थापित प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि विश्व के 56 देशो मे बॊध्द धर्म के अनुवायी हॆ परन्तु अपने देश मे महामानव उपेक्षित हॅ।तथागत गॊतम बुध्द का जन्म उस समय हुआ था।जब समाज मे ऊचं,नीच,विषमता,रुढिवादिता,अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियां चरम सीमा पर व्याप्त था। महामानव गॊतम बुध्द ने अपने उपदेशों के माध्यम से सम्पूर्ण मानव समाज को एक सूत्र मे पिरोने का कार्य किया।उनके विचारो व उपदेशों पर चलकर सम्पूर्ण विश्व को एक सूत्र मे बांधा जा सकता हॅ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा,ग्राम प्रधान उर्मिला कुशवाहा ने माल्यापर्ण किया।
एम जे आर पी पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम मे चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा व युवा नेता राजेश कुशवाहा ने कहा कि महामानव गॊतम बुध्द का जन्म 563 ई,पूर्व कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था।उनके पिता का नाम शुध्दोधन व माता का नाम माया देवी था।29 वर्ष कि उम्र मे घर छोङ दिया।बोध गया मे ग्यान प्राप्त हुआ।अपना पहला उपदेश सारनाथ मे दिया।भगवान बुध्द का जन्म,ग्यान प्राप्ति, व महापरिनिर्वाण( मॄत्यु) तीनो वॆशाख पूर्णिमा को हुआ।483 ई,पू कुशीनगर मे नश्वर शरीर का परित्याग कर ब्रहमलीन हुए।
नूरपुर मे रामनरेश कुशवाहा ने कहा तथागत गॊतम बुध्द ने अपना सम्पूर्ण जीवन जात,पात,ऊंच,नीच,पाखंण्डवाद,को समाप्त करने मे लगा दिया।उनके उपदेशो पर चलकर सम्पूर्ण विश्व को एक सूत्र के बांधा जा सकता हॆ।
देवकली मे अशोक कुमार कुशवाहा ने कहा कोरोना महामारी के चलतॆ सामूहिक कार्यक्रम स्थागित करके घर घर मनाया जा रहा हॆ।इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार मॊर्य,डा० शॆलेन्द्र कुमार सिंह ,निशा मॊर्या,लक्ष्मी देवी,अभिषेक कुमार सिंह ने चित्र पर माल्यापर्ण किया।इस अवसर पर पियरी मे कुशवाहा महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा,पूर्व ग्राम प्रधान मीरा कुशवाहा,डा० शिवकुमार कुशवाहा,सरायतालवी मे रंगजी कुशवाहा ने चित्र पर माल्यापर्ण किया। रिपोर्टर-आलोक