अन्य खबरें

गाजीपुर-भुगतान के अभाव में बन्द हुई महिला हेल्प लाईन 181 की सेवा

गाजीपुर-प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महिला हेल्पलाइन सेवा 181 संचालित करने वाली कंपनी ने यह सेवा बंद कर दी है। यह सेवा पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया था। कंपनी ने सोमवार से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अपनी सेवा को बंद कर दिया। इससे आहत जिले में कार्यरत कर्मियों ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर अपनी व्यथा को मीडिया से साझा किया।इसके बाद सभी कार्यरत कर्मचारी एकजुट होकर जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में उनसे मिलने पहुंचे लेकिन उनकी जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी।पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला हेल्पलाइन 181 कि कार्यकर्ता नेहा राय ने बताया कि 1 वर्षों से हम लोगों को वेतन नहीं दिया गया है हर महीने के अंत में शीघ्र ही वेतन मिलने का आश्वासन मिलता रहा लेकिन ऐसा करते करते 1 वर्ष बीत गया और हम लोगों को आज तक वेतन नहीं मिला। मंडल सामन्वयक प्रीति सिंह ने बताया कि 1 वर्षों से हम काफी परेशान हैं,बच्चों की पढ़ाई लिखाई सहित घर का खर्चा चलाना भी अब मुश्किल हो गया है ।सुगमकर्ता रेखा सिंह व दीपशिखा ने बताया कि लाँकडाउन में भी हम अपनी सेवा में कोई कमी नहीं किए और आज इस महामारी की विकट परिस्थिति में हम लोगों के साथ ऐसा किया गया जो कतई सही नहीं है।

Leave a Reply