गाजीपुर-मंत्री ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण

ग़ाज़ीपुर। मरदह ब्लाक के तेजपुरा गांव में ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती ने 17 लाख 46 हजार की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित स्व मां रामसुमेरी देवी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोकार्पण समारोह के अवसर पर अपने उद्वोधन मे उन्होने कहा कि इस पंचायत भवन के बन जाने से ग्राम वासियों को अत्यधिक सुविधा होगी। उन्होंने देश की उच्च प्रशासनिक सेवा में स्व रामसुमेरी देवी के दो पुत्रों के जाने के लिए इस गांव की प्रशंसा की। अपने सम्बोधन में उन्होंने इस गांव में मनरेगा से एक पार्क एवं एक व्यायामशाला बनवाने की घोषणा की। उपस्थित विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने मंत्री राजेन्द्र सिंह मोती के जनपद में आगमन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भागीदारी हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता जितेन्द्रनाथ पाण्डेय, अखिलेश सिंह ,संकठा प्रसाद मिश्रा,सजंय विक्रम सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह ,उदयभान सिंह,ग्राम प्रधान अकालु यादव,जितेंद्र बहादुर सिंह ,पप्पू सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री श्यामराज तिवारी ने किया।