ग़ाज़ीपुर। महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर के प्रांगण में भारत की में नारीवादी आंदोलन के अग्रणी सावित्रीबाई फुले की 190 वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले महिलाओं के अधिकार के लिए सतत संघर्ष की। उनका महिलाओं की शिक्षा में योगदान अद्वितीय है इसके अतिरिक्त विधवा पुनर्विवाह, सती प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। इस अवसर पर उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, उप -प्रधानाचार्य राकेश पांडे, सुशील श्रीवास्तव हरि कुशवाहा, राज नारायण कुशवाहा, सरस्वती सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।
Copyright © 2020 GhazipurToday.com All rights reserved.